A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 180 हुए

दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 180 हुए

सियोल: दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) के गुरुवार को एक नया मामला सामने आया, जिसके बाद इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। इस घातक बीमारी से दो

दक्षिण कोरिया में...- India TV Hindi
दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 180 हुए

सियोल: दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) के गुरुवार को एक नया मामला सामने आया, जिसके बाद इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। इस घातक बीमारी से दो अन्य मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद इससे मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, मर्स संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके सात मरीजों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या 74 हो गई है। जिन लोगों को मर्स संक्रमण के संदेह में अलग रखा गया है, उनकी संख्या में भी कमी आई है। बुधवार को जहां ऐसे लोगों की संख्या 3,103 थी, वहीं गुरुवार को यह संख्या 2,642 रही। मर्स का पहला मामला सऊदी अरब में वर्ष 2012 में सामने आया था, जबकि दक्षिण कोरिया में मर्स का पहला मामला इस साल 20 मई को सामने आया।

Latest World News