A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 15 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में 15 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खबर एजेंसी में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए। रेडियो पाकिस्तान की रपट के मुताबिक, इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर)

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खबर एजेंसी में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए। रेडियो पाकिस्तान की रपट के मुताबिक, इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब लगभग 30-35 आतंकवादियों ने तिराह घाटी की एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला कर दिया।

सुरक्षा बलों की प्रभावी जवाबी कार्रवाई ने आतंकवादी हमले नाकाम कर दिए। इस दौरान 15 आतंकवादी मारे गए।

आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद जब्त कर लिए गए।

मुठभेड़ के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

Latest World News