1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के 2 शहरों में मोबाइल फोन सेवा निलंबित

पाकिस्तान के 2 शहरों में मोबाइल फोन सेवा निलंबित

पाकिस्तान दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल में खलल डालने के आतंकवादियो की किसी साजिश को नाकाम करने के लिए सरकार ने इस्लामाबाद और उससे लगे रावलपिंडी में सुरक्षा कारणों से मोबाइल सेवा निलंबित कर दी है।

mobile tower- India TV Hindi
mobile tower

इस्लामाबाद: पाकिस्तान दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल में खलल डालने के आतंकवादियो की किसी साजिश को नाकाम करने के लिए सरकार ने इस्लामाबाद और उससे लगे रावलपिंडी में सुरक्षा कारणों से मोबाइल सेवा निलंबित कर दी है। राष्ट्रीय दिवस बुधवार को मनाया जाएगा और उस दिन इस्लामाबाद में सशस्त्र बल एक भव्य परेड निकालेंगे। जश्न के हिस्से के तौर पर प्रमुख हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

परंपरा के अनुसार, परेड से पहले फुल रिहर्सल होती है। अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल सेवा आज दोपहर तक निलंबित रहेगी। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं ताकि राष्ट्रीय दिवस के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। रेंजर्स और पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है क्योंकि रिहर्सल हो रही है।

उन्होंने कहा, यही नियम 23 को भी लागू किए जाएंगे जब मोबाइल फोन सेवाएं सुबह से दोपहर तक के लिए बंद रहेंगी। कुछ इलाकों में इंटरनेट भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। पिछली परेड 23 मार्च 2008 को हुई थी जिसका निरीक्षण जनरल परवेज मुशर्रफ ने असैन्य राष्ट्रपति के तौर पर किया था, लेकिन सुरक्षा चिंताओं की वजह से यह परेड नहीं की जा रही थी।

Latest World News