टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टोक्यो पहुंचने पर जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में दिवंगत नरेश भूमिबोल अदुल्यदेज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए थोड़ी देर रूकने के बाद मोदी टोक्यो पहुंचे। जापान पहुंचने पर उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ अपने होटल की लॉबी में बातचीत की।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
पीएम मोदी के ऑफिस ने ट्वीट किया, ''भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री के टोक्यो पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।'' ट्वीट में भारतीय समुदाय के साथ मोदी की मुलाकात वाली तस्वीर भी पोस्ट की गई है। मोदी अपने दूसरे आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे हैं। वह यहां अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे और विस्तार से बातचीत करेंगे।
पीएम मोदी जापान के नरेश आकिहितो के साथ भी बातचीत करेंगे। जापान के कुछ विपक्षी नेताओं से भी मिलने का उनका कार्यक्रम है।
Latest World News