A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश दौरा समाप्त, स्वदेश रवाना हुए मोदी

बांग्लादेश दौरा समाप्त, स्वदेश रवाना हुए मोदी

ढाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार देर शाम ढाका का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा कर भारत के लिए रवाना हुए। मोदी ने स्वदेश रवाना होने से पहले पड़ोसी देश के साथ घनिष्ठ संबंध होने की

बांग्लादेश दौरा...- India TV Hindi
बांग्लादेश दौरा समाप्त, स्वदेश रवाना हुए मोदी

ढाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार देर शाम ढाका का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा कर भारत के लिए रवाना हुए। मोदी ने स्वदेश रवाना होने से पहले पड़ोसी देश के साथ घनिष्ठ संबंध होने की बात कही। अपनी यात्रा की समाप्ति पर बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश केवल 'पास-पास' ही नहीं बल्कि 'साथ-साथ' भी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी दो दिवसीय यात्रा समाप्त हो गई है लेकिन, "मुझे लग रहा है कि यात्रा (संबंधों में) अभी शुरू हुई है।"

बांग्लादेश के लोगों और सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, "धन्यवाद बांग्लादेश। इतिहास रच दिया गया है।" मोदी ने कहा कि उनका बांग्लादेश  दौरा सफल रहा। इस दौरे में  22 अहम समझौते हुए हैं।

41 सालों से अटके हुए लैंड बॉर्डर एग्रीमेंट (एलबीए) पर शनिवार को भारत और बांग्लादेश
ने दस्तखत कर दिए। इस समझौते के तहत भारत के 111 गांव बांग्लादेश को मिलेंगे। वहीं, बांग्लादेश के 51 गांव भारत में शामिल होंगे।
मोदी ने पड़ोसी मुल्क के लिए न केवल दो अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 12600 करोड़ रुपए) कर्ज की घोषणा की, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी मदद का भरोसा दिलाया है।

मोदी ने पहले दिए गए 8 अरब अमेरिकी डॉलर ऋण पर तुरंत कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया। मोदी की पहली बांग्लादेश यात्रा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों देशों के बीच चल रहे तीस्ता नदी के पानी के बंटवारे मुद्दे पर मोदी ने बड़े आत्मविश्वास के साथ बांग्लादेश को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की मदद से इस मसले का उचित समाधान किया जाएगा।

Latest World News