1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जब पीएम मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री के साथ ली सेल्फी

जब पीएम मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री के साथ ली सेल्फी

बीजिंग: सेल्फी लेने का खुमार तो दुनिया भर में छाया हुआ है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका मज़ा लेने में कतई पीछे नहीं है। अपनी चीन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने

पीएम मोदी ने चीन के...- India TV Hindi
पीएम मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री के साथ ली सेल्फी

बीजिंग: सेल्फी लेने का खुमार तो दुनिया भर में छाया हुआ है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका मज़ा लेने में कतई पीछे नहीं है। अपनी चीन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने फोन से चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ एक सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।

इसी के साथ उन्होंने ट्वीट किया, 'यह सेल्फी टाइम है।... प्रधानमंत्री ली का धन्यवाद।'

ये सेल्फि अपने आप में भव्य है क्योंकि दुनिया के दो बड़े देशों के प्रधानमंत्री इसमें एक साथ नज़र आ रहे है।

मोदी की सेल्फी को फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने तत्काल लाइक किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक मीडिया के दिए गए इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जहां तक सेल्फी की बात है तो वहां हमेशा एक और की संभावना बनी रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ली के साथ।' मोदी ने टेम्पल ऑफ हेवेन में योग एवं ताइची कार्यक्रम के दौरान छात्रों और बच्चों के साथ कई सेल्फी ली। बाद में मोदी ने ट्वीट किया, 'चीन के युवकों के साथ संवाद करके मजा आया।'

इससे पहले भी पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री और अपने 'मित्र' टोनी एबट के साथ भी सेल्फी ली थी।

Latest World News