1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति चुनावों में मून ने जबर्दस्त जीत हासिल की

दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति चुनावों में मून ने जबर्दस्त जीत हासिल की

वामपंथी झुकाव वाले पूर्व मानवाधिकार वकील मून जाए-इन ने दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद का चुनाव जबरदस्त मतों से जीत लिया।

Moon Jae-In | AP Photo- India TV Hindi
Moon Jae-In | AP Photo

सियोल: वामपंथी झुकाव वाले पूर्व मानवाधिकार वकील मून जाए-इन ने दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद का चुनाव जबरदस्त मतों से जीत लिया। पार्क गेउन-हाई को महाभियोग के बाद राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था जिसके बाद यह चुनाव उत्तर कोरिया के साथ तनाव के माहौल में संपन्न हुआ। मून उत्तर कोरिया के साथ संवाद का समर्थन करते हैं।

राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी के मून को 42.2 प्रतिशत मत का समर्थन दिया। मून के अनुदारवादी प्रतिद्वंद्वी होंग जून-प्यो को महज 25.2 प्रतिशत मत मिले जबकि मध्यमार्गी आह्न चेओल-सू को 21.5 प्रतिशत मत मिले। होंग ने मून को उत्तर कोरिया समर्थक वामपंथी कहा था। मतदान में 42 लाख के करीब मत अभी गिने जाने बाकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव आयोग मून को विजेता घोषित कर देगा।

इस बीच, वॉशिंगटन से एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने मून को जीत के लिए मुबारकबाद दी। उल्लेखनीय है कि मून की जीत से उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कठोर रूख को जटिलता का सामना करना पड़ सकता है।

Latest World News