बीजिंग: चीन के सरकारी मीडिया ने आज माना कि आंग सान सू ची के नेतृत्व में म्यांमार में भारत के लिए चीन के बजाय अधिक अनुकूल स्थिति है क्योंकि इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पूर्ववर्ती सैन्य शासन का समर्थन करने के लिए वहां चीन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, बीजिंग की तुलना में नयी दिल्ली के सामने फिलहाल म्यामां के साथ संबंध मजबूत करने के लिए अनुकूल स्थिति है।
इसमें लिखा है, सिद्धांतों के मामले में म्यांमार के साथ संबंधों को मजबूत करने के मामले में भारत के सामने अपेक्षाकृत कम अवरोधक लगते हैं। लेख के अनुसार, बीजिंग और न्ये पी ताव के बीच संबंध हमेशा करीबी रहे हैं लेकिन भारत ने पिछले कुछ समय से म्यांमार के साथ अपने सभी तरह के संवाद बढ़ाये हैं जिनमें राजमार्ग और जलबिजली केंद्रों जैसे बुनियादी संरचना कार्यों को लेकर संयुक्त कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसमें कहा गया, आने वाले सालों में म्यामांई सरकार आर्थिक और व्यापारिक सहयोग, रक्षा साझेदारी तथा पड़ोसी देशों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए संयुक्त कामकाज के मामले में भारत से ज्यादा अपेक्षाएं रख सकती है।
Latest World News