A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान : 100 से अधिक स्कूली बच्चियां बीमार, जहर की आशंका

अफगानिस्तान : 100 से अधिक स्कूली बच्चियां बीमार, जहर की आशंका

काबुल: अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में सोमवार को 100 से अधिक स्कूली छात्राएं बीमार हो गईं, और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टोलोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि यह

अफगानिस्तान में 100 से...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में 100 से अधिक स्कूली बच्चियां बीमार

काबुल: अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में सोमवार को 100 से अधिक स्कूली छात्राएं बीमार हो गईं, और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टोलोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि यह घटना हेरात शहर में उस समय घटी, जब बच्चियां स्कूल में थीं। अधिकारियों को आशंका है कि बच्चियों को जहर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा, "अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे घटी, लेकिन हमने जांच शुरू कर दी है।" अधिकारियों ने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। अफगानिस्तान में हाल के महीनों में खासतौर से बालिका विद्यालयों में बच्चों को जहर देने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे कई परिवार चिंतित हैं।

Latest World News