1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मुशर्रफ ने फिर उगला जहर कहा पठानकोट जैसे हमले होते रहेंगे

मुशर्रफ ने फिर उगला जहर कहा पठानकोट जैसे हमले होते रहेंगे

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कश्मीर के बहाने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने पाकिस्तान के एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर भारत के साथ कश्मीर मसला नहीं सुलझा तो पठानकोट जैसे हमले होते रहेंगे।

pervez musharraf- India TV Hindi
pervez musharraf

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कश्मीर के बहाने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने पाकिस्तान के एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर भारत के साथ कश्मीर मसला नहीं सुलझा तो पठानकोट जैसे हमले होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों मुल्क आतंकवाद से पीड़ित हैं लेकिन ऐसे मसलों पर सिर्फ प्रतिक्रिया भर देने से कुछ नहीं होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों पठानकोट वायु सेना के अड्डे पर हथियारों से लैस 4 आतंकियों ने हमला बोल दिया था। सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में वायु सेना के 7 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि सेना ने सभी आतंकियों को मार गिराया

मुशर्रफ ने पाकिस्तानी टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा, “पठानकोट मामले में भारत कुछ ज्यादा प्रतिक्रियाएं दे रहा है। इस तरह के हमले भविष्य में भी होते रहेंगे। आतंकवाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हैं। हम भी इसके पीड़ित हैं, इसलिए पठानकोट जैसे मसले पर बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया देने से कुछ नहीं होगा। हमें इस पर नियंत्रण करना चाहिए।” वहीं द्विपक्षीय वार्ताओं पर भी भारत को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अपनी शर्तें नहीं थोपनी चाहिए। मुशर्रफ ने कहा कि भारत आतंकवाद पर हर बार एकतरफा रुख अख्तियार करता है जिसकी वजह से उन्हें गुस्सा आता है। उन्होंने कहा कि हर आतंकी घटना पर भारत पाकिस्तान का नाम लेता है। उन्होंने यहां पर पूर्व प्रधानमंत्रियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा सजग थे। 

Latest World News