1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मुशर्ऱफ ने फिर दी धमकी, पाकिस्तान भी कर सकता है पलटवार

मुशर्ऱफ ने फिर दी धमकी, पाकिस्तान भी कर सकता है पलटवार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत को किसी भी तरह की 'शरारत' से दूर रहने की चेतावनी दी है। एसएएमएए टीवी को दिए एक साक्षात्कार में मुशर्रफ ने कहा, "अगर भारत, पाकिस्तान

Parvez Musharraf again speaks against India- India TV Hindi
Parvez Musharraf again speaks against India

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत को किसी भी तरह की 'शरारत' से दूर रहने की चेतावनी दी है। एसएएमएए टीवी को दिए एक साक्षात्कार में मुशर्रफ ने कहा, "अगर भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कोई गलत हरकत करता है तो हम भी जवाब देंगे और वहां चोट पहुंचाएंगे, जहां सबसे अधिक दर्द होगा।" उन्होंने कहा, "हम किसी और की तरह बस ऐसे ही कोई छोटे देश नहीं हैं। हम भी पलटवार कर सकते हैं।"

मुशर्रफ का बयान पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हमले के बाद आया है। इस हमले को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने अंजाम दिया था। पठानकोट के वायुसैनिक अड्डे पर पाकिस्तानी हमले के बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक सेमिनार में कहा था, "जब तक हम उन्हें चोट नहीं पहुंचाएंगे, वे हमेशा हमें तकलीफ देते रहेंगे। मुझे अफसोस होता है जब मेरा सैनिक मरता है।"

पाकिस्तान में परवेज़ मुशर्ऱफ अब राजनीतिक रूप से कोई बड़ी ताकत नहीं है। सत्ता की लड़ाई में वे नवाज़ शरीफ, इमरान खान औऱ भुट्टो के सामने कहीं नहीं ठहरते। ऐसा लगता है कि अपना राजनीतिक कद बढ़ाने की जुगत में ही वे बार-बार भारत विरोधी बयान देते रहते हैं, ताकि  पाकिस्तानी मीडिया में उन्हें जगह मिल सके।

Latest World News