1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार सेना का ताकतवर काचिन आतंकवादियों के गढ़ पर कब्जा

म्यांमार सेना का ताकतवर काचिन आतंकवादियों के गढ़ पर कब्जा

म्यांमार सेना ने विद्रोही काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी (KIA) के गढ़ गिडोन चौकी पर कब्जा कर लिया है। खबरों के मुताबिक, सरकारी बलों ने शनिवार को KIA के भीषण प्रतिरोध के बाजवूद चौकी और मुख्यालय पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की।

Myanmar Army | AP File Photo- India TV Hindi
Myanmar Army | AP File Photo

यांगून: म्यांमार सेना ने विद्रोही काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी (KIA) के गढ़ गिडोन चौकी पर कब्जा कर लिया है। खबरों के मुताबिक, सरकारी बलों ने शनिवार को KIA के भीषण प्रतिरोध के बाजवूद चौकी और मुख्यालय पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की। गोलीबारी के दौरान, दोनों पक्षों को भारी क्षति पहुंची है। सरकारी बल क्षेत्र को खाली कराने के अभियान में लगे हुए हैं। 

इस बीच, उत्तरी शान के कयाउक्मे जिला पुलिस मुख्यालय में 2 विस्फोट हुए जिसमें कार्यालय की खिड़कियों के शीशे टूट गए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। उत्तरी म्यांमार के शान प्रांत में 20 नवंबर को विद्रोहियों के समूह द्वारा म्यूस और कुटकई में सेना की चौकियों और पुलिस थानों पर हमला करने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र पर संघर्ष शुरू हो गया था।

सरकारी बलों और तीन सशस्त्र समूहों काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी (KIA), तांग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) और कोकांग म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस आर्मी (MNDAA) के बीच संघर्ष जारी है।

Latest World News