नई दिल्ली: चीन के शियान शहर में आज नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर वार्ता करेंगे लेकिन उससे पहले उन्होनें शियान के 3000 साल पुराने इतिहास को देखा। ये वो जगह है जहां चीन के पहले सम्राट की समाधि अपने 8000 योद्धाओं की कलाकृतियों के साथ मौजूद हैं। टेराकोटा वॉरियर्स म्यूज़ियम को चीन का युद्ध स्मारक भी कहते हैं।
टेराकोटा वॉरियर्स चीन के पहले सम्राट चिन शी हुआंग की हजारों साल पुरानी सेना है। ये करीब 41 साल पहले 1974 में एक कुंए की खुदाई के दौरान सामने आई थीं। दुनिया की सबसे मशहूर आर्कियोलॉजिकल साइट्स में इस म्यूजियम को शुमार किया जाता है।
क्या है टेराकोटा वॉरियर्स म्यूज़ियम:
Latest World News