1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ऐतिहासिक पगोड़ा मंदिर और हो ची मिन का आवास देखने पहुंचे PM मोदी

ऐतिहासिक पगोड़ा मंदिर और हो ची मिन का आवास देखने पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां के ऐतिहासिक पगोड़ा मंदिर के अलावा बांस से बने उस घर को देखने भी पहुंचे जहां महान नेता हो ची मिन रहते थे।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

हनोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां के ऐतिहासिक पगोड़ा मंदिर के अलावा बांस से बने उस घर को देखने भी पहुंचे जहां महान नेता हो ची मिन रहते थे। उन्होंने अपने वियतनामी समकक्ष गुयेन जुआन फुक के साथ मछली पकड़ने का आनंद भी लिया। मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वियतनाम सभी को प्रेरणा देता है कि हिंसा को छोड़कर बुद्ध के शांति और सामंजस्य के मार्ग को अपनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया को शांति के मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि यह मार्ग प्रसन्नता और समृद्धि लाने वाला होता है जबकि युद्ध से केवल ऐसी महानता हासिल हो सकती है जो क्षणभंगुर होती हैै।

मोदी ने कहा कि भारत-वियतनाम के संबंध 2 हजार साल पुराने हैं। उन्होंने कहा, बौद्ध धर्म का भारत से वियतनाम पहुंचना और वियतनाम मैं चाम हिंदुओं के मंदिरों के स्मारकों का होना इस संबंध की पुष्टि करते हैं।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनका वियतनाम दौरा, दो राष्ट्रों और दो समाजों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए है। बीते 15 साल में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला वियतनाम दौरा है।

Latest World News