1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ ने कहा पाकिस्तान से आतंक का सफाया कर देंगे

नवाज शरीफ ने कहा पाकिस्तान से आतंक का सफाया कर देंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यह संकल्प फिर दोहराया कि देश के हर कोने से आतंकवाद का सफाया किया जाएगा तथा बच्चों को स्कूल जाने से डराने वाली ताकतों को पराजित किया जाएगा।

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Image Source : PTI Nawaz Sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यह संकल्प फिर दोहराया कि देश के हर कोने से आतंकवाद का सफाया किया जाएगा तथा बच्चों को स्कूल जाने से डराने वाली ताकतों को पराजित किया जाएगा। शरीफ ने राष्ट्रीय कार्य योजना के क्रियान्वयन पर प्रगति की समीक्षा के लिए हुई उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

एक बयान के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय कार्य योजना के क्रियान्वयन के अलग अलग चरणों के बारे में जानकारी दी गई। शरीफ ने कहा कि इस कार्य योजना का सफल क्रियान्वयन हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को देश के हर कोने से खत्म किया जाएगा। बयान में कहा गया है, शरीफ ने यह भी कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ से लड़ने के लिए राष्ट्रीय संकल्प बेहिचक है और जो लोग हमारे बच्चों को स्कूल नहीं जाने की धमकी दे रहे हैं उनको पराजित किया जाएगा। उन्होंने तीन दिन पहले भी इसी तरह की एक बैठक की अध्यक्षता की थी जिसमें 20 जनवरी को हुए बाचा खान विश्वविद्यालय पर आतंकी हमले को लेकर जानकारी दी गई थी। उस हमले में 21 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल थे।  

Latest World News