1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सेना के साथ विवाद को शांत करने के लिए शरीफ ने की सहयोगियों के साथ बैठक

सेना के साथ विवाद को शांत करने के लिए शरीफ ने की सहयोगियों के साथ बैठक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक लीक रिपोर्ट को लेकर सेना के साथ पैदा हुए विवाद को शांत करने के विकल्पों पर चर्चा करने के लिए अपने शीर्ष मंत्रियों और सहयोगियों के साथ बैठक की।

Nawaz Sharif | AP Photo- India TV Hindi
Nawaz Sharif | AP Photo

लाहौर/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक लीक रिपोर्ट को लेकर सेना के साथ पैदा हुए विवाद को शांत करने के विकल्पों पर चर्चा करने के लिए अपने शीर्ष मंत्रियों और सहयोगियों के साथ बैठक की।

विदेश मामलों के सहायक तारिक फातमी को हटाने के शरीफ के फैसले को सेना द्वारा खारिज किए जाने के बाद पैदा हुए विवाद की पृष्ठभूमि में कल लाहौर ने शरीफ और उनके सहयोगियों की बैठक हुई। यह मामला पिछले साल अक्तूबर में एक बैठक से संबंधित जानकारी लीक करने का है। सेना ने कहा था कि लीक मामले की जांच समिति की सिफारिशों पर पूरी तरह से अमल किया जाए।

पाक मीडिया के सूत्रों के मुताबिक, सरकार संबंधित अधिसूचना को या तो औपचारिक रूप से वापस लेने या फिर अनाधिकारिक तौर पर खारिज करने तथा गृह मंत्रालय के जरिए एक अलग समग्र अधिसूचना जारी करने पर विचार कर रही है। इस बैठक में वित्त मंत्री इसहाक डार, गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव फव्वाद हसन फव्वाद और पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ एवं उनके बेटे हम्जा शहबाज मौजूद थे।

Latest World News