इस्लामाबाद: नवाज शरीफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी संगठन घोशित लश्करे तैयबा के चीफ हाफिज सईद के नेतृत्व मेंकश्मीर के समर्थन में प्रदर्शन की तस्वीरों से पूरी दुनिया को पाकिस्तान के बारे में गलत संदेश जा रहा है। इससे विश्व में कश्मीरियों के प्रति जो भी हमदर्दी पैदा हुई, उसे नुकसान पहुंचता है।
नवाज शरीफ इस्लामाबाद में पाकिस्तानी राजदूतों के तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन कर रहे थे। इन राजदूतों को कश्मीर मसले पर विश्व का ध्यान अकर्षित करने के तौर-तरीकों पर विचार के लिए बुलाया गया था।
शरीफ ने कहा, इसी तरह पाकिस्तान के अन्दर अफगान तालिबान के मुखिया मुल्ला अख्तर मंसूर का अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा जाना अफगान शांति के प्रति पाकिस्तान की ईमानदारी पर सवाल खडे करता है। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की नीयत के बारे में दुनियाभर के देशों की चिन्ता को हम नजरअन्दाज नहीं कर सकते।
शरीफ ने भारत के बारे में पुरानी बातें दोहराई। कहा, हम अमन चाहते हैं, लेकिन सम्मान के साथ, और अमन चाहने की हमारी ख्वाहिश को हमारी मजबूरी न समझी जाय।
नवाज शरीफ ने तीन प्राथमिकताएं गिनाई - पहली, पडोसी मुल्कों के साथ अमन, दूसरी - पाकिस्तान में आतंकवाद का खात्मा, और तीसरी - कश्मीर मूवमेंट का समर्थन।
भारत के साथ दोस्ती के बारे में शरीफ ने कहा - वक्त का तकाज़ा है कि आपसी मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाय. जहां तक कश्मीर का सवाल है इसका हल संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के आधार पर हो।
Latest World News