1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज़ शरीफ़ की यू. एन. में कश्मीर मसला उठाने की तैयारी, आज मिलेंगे पाक अधिकृत कश्मीरी नेताओं से

नवाज़ शरीफ़ की यू. एन. में कश्मीर मसला उठाने की तैयारी, आज मिलेंगे पाक अधिकृत कश्मीरी नेताओं से

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ संयुक्त राषट्र आम सभा में भाषण देने से पहले आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नेताओं से सलाह मशविरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र 21 सितंबर से शुरु

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ संयुक्त राषट्र आम सभा में भाषण देने से पहले आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नेताओं से सलाह मशविरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र 21 सितंबर से शुरु होना है। 

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री राजा फ़ारुक़ हैदर ने कहा, “प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ न्य़ूयॉर्क रवाना होने के पहले आज मुज़फ़्फ़राबाद आएंगे जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण को लेकर कश्मीरी नेताओं को विश्वास में लेने के लिए उनसे चर्चा करेंगे।”  
 
डॉन के अनुसार नवाज़ शरीफ़ पाक कब्ज़े वाले कश्मीर के विधायकों और वहां की हुर्रियत कॉंफ़्रेस के प्रतिनिधि मंडल से अलग से भी मुलाक़ात करेंगे। 
  
ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान ने अन्तरराष्ट्रईय मंचों पर ज़ोर शोर से कश्मीर का राग अलापना शुरु कर दिया है। जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान पर बलूचिस्तान की जनता पर ज़ुल्म ढाने का आरोप लगाया है।
 
पाकिस्तान ने जिनीवा स्थित मानवाधिकार कौंसिल में भी कश्मीर का मसला उठाया था, जिसका भारतीय प्रतिनिधी ने करारा जवाब दिया। 

Latest World News