1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के सबसे बड़े नौसेना टैंकर का अनावरण किया

नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के सबसे बड़े नौसेना टैंकर का अनावरण किया

शरीफ ने कराची गोदी पर देश के सबसे बड़े युद्धक टैंकर का अनावरण किए जाने पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, इस परियोजना से आगे भारत और तुर्की के बीच सहयोग मजबूत होगा।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

कराची: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के सबसे नौसेना टैंकर का अनावरण किया और कहा कि पाकिस्तान अपनी समुद्री संपदा की सुरक्षा करने और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता हासिल करने को प्रतिबद्ध है।

शरीफ ने कराची गोदी पर देश के सबसे बड़े युद्धक टैंकर का अनावरण किए जाने पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, इस परियोजना से आगे भारत और तुर्की के बीच सहयोग मजबूत होगा। टैंकर पाकिस्तान के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा था।

पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में शामिल यह टैंकर उसकी साजो-सामान संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Latest World News