A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल भेजा गया गोरखा रेजीमेंट का दल

नेपाल भेजा गया गोरखा रेजीमेंट का दल

नई दिल्ली: भारतीय सेना के गोरखा रेजीमेंट के दल को भूकंप प्रभावित नेपाल में चल रहे राहत तथा बचाव कार्य में मदद के लिए भेजा गया है। यह जानकारी एक अधिकारिक ट्वीट से बुधवार को

नेपाल भेजा गया गोरखा...- India TV Hindi
नेपाल भेजा गया गोरखा रेजीमेंट का दल

नई दिल्ली: भारतीय सेना के गोरखा रेजीमेंट के दल को भूकंप प्रभावित नेपाल में चल रहे राहत तथा बचाव कार्य में मदद के लिए भेजा गया है।

यह जानकारी एक अधिकारिक ट्वीट से बुधवार को सामने आई है।

आल इंडिया रेडियो की ट्वीट पर पत्र सूचना कार्यालय के रिट्वीट के मुताबिक, "भारत ने नेपाल में बचाव कार्य को विस्तार दिया है, हिमालयी देश में भारतीय सेना के गोरखा जवानों को भेजा गया है।"

नेपाल में 25 अप्रैल को 7.9 तीव्रता का भूकंप आने से भारी तबाही मची है। भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए हैं।

Latest World News