काठमांडू: नेपाल पुलिस ने गुरुवार को काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमान्य घोषित किए जा चुके 3,63,500 रुपये के नोटों के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। थुपतेन गेलेक (44) नाम के इस शख्स के पास से 1,000 रुपये के 210 नोट और 500 रुपये के 307 नोट बरामद किए गए।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने गेलेक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह काठमांडू से नई दिल्ली की और इंडिगो उड़ान (6ई032) से जा रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान एक सूटकेस के अंदर ये रुपये मिले। गेलेक को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है कि उसे यह पैसे कहां से मिले और भारत ले जाने का उसका मकसद क्या था।
भारतीय रिजर्व बैंक ने इन नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है और विनिमय के लिए नेपाल के केंद्रीय बैंक को मंजूरी नहीं दी है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित कर चुके हैं।
Latest World News