1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल के पूर्व गृहमंत्री की कार नदी में गिरी, अब तक कोई सुराग नहीं

नेपाल के पूर्व गृहमंत्री की कार नदी में गिरी, अब तक कोई सुराग नहीं

नेपाल के पूर्व गृहमंत्री व विदेश मंत्री माधव घिमिरे की गाड़ी रविवार को त्रिशुली नदी में गिरने से उनकी मां, एक रिश्तेदार और पूर्व मंत्री के अंगरक्षक की मौत हो गई है जबकि खुद पूर्व

Madhav Ghimire- India TV Hindi
Madhav Ghimire

नेपाल के पूर्व गृहमंत्री व विदेश मंत्री माधव घिमिरे की गाड़ी रविवार को त्रिशुली नदी में गिरने से उनकी मां, एक रिश्तेदार और पूर्व मंत्री के अंगरक्षक की मौत हो गई है जबकि खुद पूर्व मंत्री और उनके दो छोटे भाईयों का अबी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

माधव घिमिरे अपनी 80 वर्षीया मां सहित परिवार के 5 सदस्यों, ड्राइवर और अंगरक्षक को लेकर मुक्तिनाथ का दर्शन करके लौट रहे ते कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से तीन सौ मीटर नीचे त्रिशुली नदी में गिर गई। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय गाड़ी खुद पूर्व गृहमंत्री घिमिरे ही चला रहे थे। ख़बरों के अनुसार ड्राइवर नीचे कूद कर जान बचाने में सफल रहा जबकि बांकी सभी 6 लोग पानी के तेज़ बहाव में बह गए।

नेपाल पुलिस ने कई घंटों की तलाश के बाद एक वृद्ध महिला सहित तीन शव ढूंढ निकाले लेकिन देर रात तक भी पूर्व गृहमंत्री और उनके दो सगे भाईयों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। ड्राइवर का भरतपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस दुर्घटना के बारे में सबसे पहले ड्राइवर ने ही पुलिस को खबर दी थी। उसने बताया कि हादसे से एक घंटा पहले ही पूर्व मंत्री ने उसे आराम करने को कहा और खुद गाड़ी चलाने लगे थे।

माधव घिमिरे पहले नेपाल सरकार के मुख्य सचिव हुआ करते थे। नेपाल में पहले संविधान सभा के विघटन के बाद दूसरे संविधान सभा चुनाव कराने के लिए राजनीतिक दलों की सहमति में बनी गैर राजनीतिक सरकार में वह गृह तथा विदेश मंत्री थे।

Latest World News