काठमांडो: नेपाल में सीपीएन-यूएमएल के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गठबंधन ने संसद में सरकार द्वारा पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने का फैसला किया है। उसने कहा कि यह विधेयक देश और जनता के खिलाफ है।
इस 9 दलीय गठबंधन की शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान फैसला किया गया कि विधेयक में और संशोधन लाया जाएगा। नेपाल सरकार ने मधेसी दलों की मांगों का निदान करते हुए संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है। नए विधेयक के अनुसार सरकार प्रांतों की संख्या और उनकी सीमाओं के मुद्दों पर अनुशंसा के लिए एक संघीय आयोग का गठन कर सकती है।
UML संसदीय दल के उप नेता सुभाष नेमबांग ने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि सरकार का प्रस्ताव पराजित हो। विपक्षी दल बैठक इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह विधेयक नेपाल और यहां की जनता के खिलाफ है।
Latest World News