1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 20 साल बाद नेपाल में पहली बार होगे स्थानीय निकाय चुनाव

20 साल बाद नेपाल में पहली बार होगे स्थानीय निकाय चुनाव

नेपाल में बीते दो दशकों में पहली बार हो रहे स्थानीय स्तर के चुनावों में आज मतदान शुरू हो गया है। ये चुनाव देश में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच लोकतंत्र को मजबूत करने के लिहज से अहम हैं।

नेपाल- India TV Hindi
Image Source : PTI नेपाल

काठमांडो: नेपाल में बीते दो दशकों में पहली बार हो रहे स्थानीय स्तर के चुनावों में आज मतदान शुरू हो गया है। ये चुनाव देश में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच लोकतंत्र को मजबूत करने के लिहज से अहम हैं। (यूनान: यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, 4 लोगों की मौत)

चुनाव आयोग के कार्यालय ने कहा कि प्रांत संख्या तीन, चार और छह की 283 में से 281 स्थानीय इकाइयों में चुनावों का पहला चरण शांतिपूर्वक चल रहा है।

कार्यालय ने कहा कि दो स्थानीय इकाइयों में उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया है। शेष स्थानीय इकाइयों में चुनाव हो रहा है।

पहले चरण के चुनाव में कुल 49 लाख मतदाता मतदान के अधिकारी हैं। (OBOR बैठक से पहले चीन और पाकिस्तान के बीच हुए कई अहम समझौते )

281 स्थानीय निकायों में महापौर, उपमहापौर, वार्ड अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के पदों के लिए लगभग 50 हजार उम्मीदवार दौड़ में हैं।

प्रांत संख्या एक, दो, पांच और सात में दूसरे चरण का चुनाव 14 मई और 14 जून को होगा।

स्थानीय निकायों में 15 साल से भी अधिक समय तक निर्वाचित प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी के कारण देशभर के गांवों और शहरों में विकास बाधित हुआ है। इनमें राजधानी काठमांडो भी शामिल है।
एक दशक तक चले माओवादी उग्रवाद के चलते 1997 के बाद स्थानीय स्तर के चुनाव आयोजित नहीं कराए जा सके। माओवादी उग्रवाद में 16 हजार से अधिक लोग मारे गए।

आदर्श स्थिति में चुनाव हर पांच साल में आयोजित किए जाने चाहिए लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के चलते मई 1997 के बाद से ये चुनाव आयोजित नहीं हो रहे थे।

प्रधानमंत्री प्रचंड ने कल मतदाताओं से अपील की कि वे वोट डालकर अपने संप्रभु मताधिकारों का इस्तेमाल करें।

Latest World News