कराची: चीन और पाकिस्तान की दोस्ती के नमूने के तौर पर एक नया झूमर कराची में कायद-ए-आजम मुहम्मद अली जिन्ना के मकबरे 'मजार-ए-कायद' पर लगाया गया है। यह पुराने झूमर की जगह लेगा जिसे चीन ने 46 साल पहले दिया था। मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के संस्थापक थे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस तोहफो को सदाबहार रणनीतिक सहयोगी साझेदारी का प्रतीक बताया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने शनिवार को इस भव्य झूमर का अनावरण किया। इसे अत्याधुनिक थ्रीडी स्कैनिंग प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के जरिए बनाया गया है।
चीनी राष्ट्रपति शी ने पाक समकक्ष को अपने संदेश में कहा है कि विशाल झूमर दोनों देशों के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी की दोस्ती का एक अहम प्रतीक बनेगा। ममनून ने कहा कि यह झूमर करीबी संबंध का एक सुंदर प्रतीक है।
Latest World News