1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोई ताकत हमें कश्मीरियों का समर्थन करने से नहीं रोक सकती: शरीफ

कोई ताकत हमें कश्मीरियों का समर्थन करने से नहीं रोक सकती: शरीफ

कश्मीर मुद्दे पर भारत को एक बार फिर उकसाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि भारत अगर कश्मीरी लोगों के आजादी के संघर्ष की आतंकवाद से बराबरी करता है तो वह गलती पर है।

Nawaz Sharif | PTI File Photo- India TV Hindi
Nawaz Sharif | PTI File Photo

इस्लामाबाद: कश्मीर मुद्दे पर भारत को एक बार फिर उकसाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि भारत अगर कश्मीरी लोगों के आजादी के संघर्ष की आतंकवाद से बराबरी करता है तो वह गलती पर है। शरीफ ने कहा कि कश्मीरी आत्मनिर्णय के अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और पाकिस्तान उन्हें समर्थन देता रखेगा। शरीफ ने अपनी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की कार्यकारिणी की एक बैठक के दौरान कहा, भारत अगर स्वतंत्रता की लड़ाई को आतंकवाद के बराबर मानता है तो यह उसकी गलती है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान कश्मीर के लिए प्रतिबद्ध है। दुनिया में कोई भी ताकत हमें कश्मीरियों की आजादी की लड़ाई का समर्थन करने से नहीं रोक सकती।’ शरीफ की यह टिप्पणियां 18 सितंबर को उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव की पृष्ठभूमि में आई है। उरी हमले के बाद भारत ने नियंत्रण रेखा के पाक अधिकृत क्षेत्र में स्थित आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक्स की थीं। शरीफ ने भारत के साथ तनाव पर चर्चा करने के लिए पिछले हफ्ते कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी, संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित किया था और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में शिरकत की थी। 

सोमवार की यह बैठक उनकी पार्टी में इस बात को लेकर चल रहे विचार विमर्श के बीच आयोजित की गई कि इमरान खान की 30 अक्टूबर को राजधानी इस्लामाबाद को बंद करने की धमकी से किस तरह से निपटा जाए। खान ने शरीफ परिवार द्वारा कथित भ्रष्टाचार को लेकर यह धमकी दी है। शरीफ ने खान को चेताया है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान हदें पार न करें। शरीफ ने कहा कि कुछ लोग प्रदर्शन की राजनीति के जरिए देश को पंगु बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी।

Latest World News