सियोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी तट पर पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी, लेकिन यह शुरुआती स्तर पर ही असफल रही। एक समाचार एजेंसी ने सेना के हवाले से बताया कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया के हामग्योंग प्रांत के सिनपो शहर के बंदरगाह से पानी में दागी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, "SLBM को पनडुब्बी से दागा गया था, लेकिन यह शुरुआती चरण में ही असफल रहा।"
सेना ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के इस उकसावे वाले कृत्यों की कड़ी निंदा करती है। इस मिसाइल ने विस्फोट से पहले कुछ किलोमीटर का ही सफर तय किया। दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) की तैनाती के ऐलान के बाद उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागने की खबर आई है।
Latest World News