सोल: उत्तर कोरिया के अपनी सैन्य वर्षगांठ के दिन एक और मिसाइल परीक्षण करने की अटकलें आज तेज हो गई। कुछ सप्ताह पहले उसने आईसीबीएम का सफल परीक्षण किया था जिसे लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि यह अमेरिका के अलास्का राज्य तक पहुंचने में सक्षम है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की मीडिया रिपोर्टों ने खुफिया और सैन्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि परीक्षण के उपकरणों को ले जाने वाले वाहनों को देखा गया है। दक्षिण कोरिया और अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एक अन्य अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आईसीबीएम का परीक्षण 27 जुलाई को कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 64वीं वर्षगांठ पर हो सकता है। परमाणु सम्पन्न उत्तर कोरिया में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है और इसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार समिति ने दक्षिण कोरियाई सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा, उत्तर कोरिया के प्योंगान प्रांत में आईसीबीएम परीक्षण ट्यूबों को ले जाते हुए वाहन लगातार देखे गए हैं। इस बात की संभावना प्रबल है कि उार कोरिया 27 जुलाई को युद्धविराम दिवस के आसपास परीक्षण कर सकता है। (सीरियाई विद्रोहियों को सहायता देना खतरनाक और फिजूलखर्च था: ट्रंप)
वर्ष 2014 में उार कोरिया ने 26 जुलाई को छोटी दूरी की स्कड-बी मिसाइल दागकर युद्धविराम वर्षगांठ मनाई थी। योनहाप ने दक्षिण कोरिया के एक सैन्य सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्योंगयांग शायद एक नई तरह के आईसीबीएम या मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। सीएनएन ने सोमवार को अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया एक अन्य मिसाइल परीक्षण की तैयारी करता हुआ दिख रहा है। अधिकारी ने कहा कि गत शुक्रवार को उारी प्योंगान के कुसोंग में परीक्षण के लिए आवश्यक उपकरणों को लेकर आते हुए वाहनों को देखा गया।
पिछले परीक्षण भी कुसोंग में हुए थे जिनमें मई में 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने में सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी शामिल है। उत्तर कोरिया ने चार जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर पहले आईसीबीएम के परीक्षण के साथ ही वैश्विक स्तर पर चिंता पैदा कर दी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मिसाइल अलास्का तक मार करने में सक्षम है। इस परीक्षण पर व्यक्तिगत तौर पर नजर रखने वाले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नागरिकों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए इसे उनके लिए तोहफा बताया था।
Latest World News