A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग के राजदूत ने कहा, हमारे सिर्फ 3 बम दुनिया को तबाह कर देंगे

किम जोंग के राजदूत ने कहा, हमारे सिर्फ 3 बम दुनिया को तबाह कर देंगे

पश्चिमी देशों में उत्तर कोरिया के 'अनौपचारिक राजदूत' आलेहान्द्रो कादो बेनोस ने चेतावनी के लहजे में कहा है कि उनका देश केवल 3 बम धमाकों से पूरी धरती को तबाह कर सकता है।

Kim Jong Un | AP Photo- India TV Hindi
Kim Jong Un | AP Photo

प्योंगयांग: पश्चिमी देशों में उत्तर कोरिया के 'अनौपचारिक राजदूत' आलेहान्द्रो कादो बेनोस ने चेतावनी के लहजे में कहा है कि उनका देश केवल 3 बम धमाकों से पूरी धरती को तबाह कर सकता है। आलेहान्द्रो अन्य देशों से सांस्कृतिक संबंधों को लेकर उत्तर कोरिया का प्रतिनिधित्व करते हैं और किम जोंग उन के विश्वासपात्र हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जब आलेहान्द्रो से उत्तर कोरिया द्वारा अन्य देशों को धमकी दिए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उत्तर कोरिया को कोई छू भी नहीं सकता। अगर ऐसा हुआ तो लोग बंदूकों और मिसाइलों से इसकी सुरक्षा में जुट जाएंगे। हमारे पास परमाणु बमों का जखीरा है। उनमें से सिर्फ 3 बम ही दुनिया को बर्बाद कर देने के लिए काफी हैं।' आलेहान्द्रो पश्चिम से आने वाले पहले व्यक्ति हैं जिन्हें उत्तर कोरिया की नागरिकता दी गई।

स्पेन की एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए आलेहान्द्रो ने दुनिया से अनजान अपने देश उत्तर कोरिया को 'स्वप्नलोक' बताया। उन्होंने कहा, 'वहां लोगों की जिंदगी सुरक्षित है। वे बहुत शांति से रहते हैं। हमारे यहां कोई सामाजिक संघर्ष नहीं है। उत्तर कोरिया में लोग सड़कों पर नहीं सोते। यह जिंदगी जीने का एक दूसरा तरीका है जिसमें हम सब एक-दूसरे के सहयोग से काम करते हैं।'

Latest World News