1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी

उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी

किम जोंग-उन ने पनडुब्बी के जरिये बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता है।

north korea test fires ballistic missile- India TV Hindi
north korea test fires ballistic missile

सियोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी सागर में पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) दागी। किम जोंग-उन ने पनडुब्बी के जरिये बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि इस प्रोजेक्टाइल को पूर्वी सागर में अपराह्न लगभग 6.30 बजे उत्तर कोरिया की पनडुब्बी से दागा गया है।

अमेरिका और ब्रिटेन ने कल किए गए इस परीक्षण को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया था और उत्तर कोरिया से आगे के कदमों से परहेज करने का आह्वान किया जो क्षेत्र को अस्थिर कर सकते हैं।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह परीक्षण विफल प्रतीत हो रहा है क्योंकि एक पनडुब्बी से जापान के सागर में छोड़े गये मिसाइल ने केवल 30 किलोमीटर की दूरी तक ही उड़ान भरी।

बहरहाल, उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने जोर देकर कहा कि किम की व्यक्तिगत निगरानी वाले परीक्षण ने जल के भीतर की प्रक्षेपण प्रणाली की कोरियाई शैली की विश्वसनीयता की पुष्टि की।

एजेंसी ने युवा नेता के हवाले से कहा है कि प्योंगयांग अब किसी भी समय दक्षिण कोरिया के कठपुतली बलों एवं अमेरिकी साम्राज्यवादियों पर निशाना साधने में सक्षम हो गया है।

Latest World News