1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नॉर्थ कोरिया ने 500 KM की रेंज वाली मिसाइल का परीक्षण किया: साउथ कोरिया

नॉर्थ कोरिया ने 500 KM की रेंज वाली मिसाइल का परीक्षण किया: साउथ कोरिया

उत्तर कोरिया ने रविवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो करीब 500 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

स्योल: उत्तर कोरिया ने रविवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो करीब 500 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। एक सप्ताह पहले भी उसने मिसाइल का परीक्षण किया था जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया आई थी और प्रतिबंध लगाए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा परीक्षण के बाद दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जाए-इन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है।

दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टॉफ ने कहा कि वह इस बारे में पता नहीं कर पाया है कि दक्षिण प्योनगान प्रांत के पुकचांग से दागी गई मिसाइल किस तरह की है, लेकिन यह करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘उत्तर कोरियाई सेना की ओर से उकसाने के संकेतों पर हमारी सेना बारीकी से नजर बनाए हुए है। हम अपनी सेना को तैयार रखे हुए हैं।’

उधर, अमेरिका में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। बीते 14 मई को उत्तर कोरिया ने हवासोंग-12 मिसाइल का परीक्षण किया था जिसकी मारक क्षमता करीब 700 किलोमीटर है।

Latest World News