1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की खुली पोल, विमान कोई और उड़ा रहा था

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की खुली पोल, विमान कोई और उड़ा रहा था

एक वीडियो गुरुवार से वायरल हुआ है जिसमें उत्तर कोरिया पर हुकूमत करने वाले तानाशाह किम जोंग को विमान चलाते, अचूक निशाना लगाते और पनडुब्बी में सैर करते दिखाया गया है। लेकिन वीडियों को ग़ौर

Kim Jong- India TV Hindi
Kim Jong

एक वीडियो गुरुवार से वायरल हुआ है जिसमें उत्तर कोरिया पर हुकूमत करने वाले तानाशाह किम जोंग को विमान चलाते, अचूक निशाना लगाते और पनडुब्बी में सैर करते दिखाया गया है। लेकिन वीडियों को ग़ौर से देखने पर नज़र आता है कि विमान किम जोंग नहीं बल्कि उनके साथ बैठा एक पायलट चला रहा है। 

वीडियो के एक भाग में किम जोंग एक घंटे से ज़्यादा समय तक विमान तथाकथित रुप से चलाते दिख रहे हैं तो दूसरे भाग में जोंग के हाथ में पिस्टल है और वह सैनिकों से बात कर रहे हैं. अगले शॉट में टारगेट दिखता है जिस पर दो गोलियां आकर लगती हैं लेकिन इस शॉट में जोंग नदारद हैं। कुछ ही पल में शॉट में उनका मुस्कुराता चेहरा दिखता मानो कह रहे हों देखा मेरा निशाना...।

ये वीडियो गुरुवार को कोरिया ने यू ट्यूब पर रिलीज़ किया है।

Latest World News