1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. OBAMA IN JAPAN: पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचा हिरोशिमा

OBAMA IN JAPAN: पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचा हिरोशिमा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा शुक्रवार को अपने जापान दौरे के तहत हिरोशिमा पहुंच गए। वो यहां पर परमाणु हमले के पीड़ितों से मुलाकात कर सकते हैं।

barack obama with shinzo abe- India TV Hindi
barack obama with shinzo abe

टोक्यो: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा शुक्रवार को अपने जापान दौरे के तहत हिरोशिमा पहुंच गए। ओबामा ने हिरोशिमा आने से पूर्व इवाकुनी मरीन एयर स्टेशन की यात्रा के दौरान कहा, "यह द्वितीय विश्वयुद्ध में जान गंवाने वाले सभी लोगों की स्मृति को सम्मानित करने का अवसर है। यह शांति व सुरक्षा पाने और एक ऐसा विश्व पाने की कोशिश करने का मौका है, जहां परमाणु हथियारों की जरूरत न पड़े।"

हिरोशिमा वह जगह है, जहां द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अगस्त 1945 में दुनिया का पहला परमाणु हमला हुआ था, जिसमें 1,40,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यह राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अमेरिका के किसी राष्ट्रपति का पहला जापान दौरा है।

जापान के अधिकारियों ने शुरुआत में ओबामा को देश दौरे पर आने से हतोत्साहित किया था, लेकिन अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी अप्रैल में यहां आए और स्मारक व संग्रहालय का दौरा किया, जिसके बाद ओबामा के दौरे की राह तैयार हुई। ओबामा के हिरोशिमा परमाणु बम विस्फोट में बाल-बाल बचे लोगों से मिलने की उम्मीद है।

ओबामा ने जापान में जी7 शिखर सम्मेलन के संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "परमाणु बम गिराना व परमाणु हथियारों का सूत्रपात करना आधुनिक इतिहास में एक संक्रमण बिंदु है।"

Latest World News