1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध से उग्रवादियों की स्थिति मजबूत होगी: OIC

ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध से उग्रवादियों की स्थिति मजबूत होगी: OIC

आर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोआपरेशन (OIC) ने सोमवार को चेतावनी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया यात्रा प्रतिबंध दुनियाभर में उग्रवादियों की स्थिति को मजबूत करेगा।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

जेद्दा: आर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोआपरेशन (OIC) ने सोमवार को चेतावनी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया यात्रा प्रतिबंध दुनियाभर में उग्रवादियों की स्थिति को मजबूत करेगा।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

OIC ने एक वक्तव्य में कहा, ‘इस तरह का चयनात्मक और भेदभावपूर्ण कृत्य उग्रवादियों के चरमपंथी आख्यान को मजबूत बनाएगा और हिंसा और आतंकवाद की वकालत करने वालों को और प्रोत्साहन देगा।’ 56 सदस्यीय संगठन ने अमेरिका से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और दुनिया में जबर्दस्त अनिश्चितता और अशांति के समय में नेतृत्व और उम्मीद प्रदान करने में अपने नैतिक दायित्व को कायम रखने को कहा।

जेद्दा स्थित संगठन ने कहा, ‘इस प्रतिबंध के परिणामस्वरूप युद्ध और सताए जाने से बचकर भाग रहे अनेक लोग प्रतिकूल और अनुचित तरीके से प्रभावित हुए हैं।’

Latest World News