1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में हुए आत्मघाती धमाके में दमकलकर्मी की मौत

बांग्लादेश में हुए आत्मघाती धमाके में दमकलकर्मी की मौत

बांग्लादेश के राजशाही जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने पर सुरक्षा बलों की छापेमारी के दौरान आत्मघाती धमाके में अग्निशमन दल के एक कर्मचारी की मौत हो गई।

one fireworker dead in suicide last in bangladesh- India TV Hindi
one fireworker dead in suicide last in bangladesh

ढाका: बांग्लादेश के राजशाही जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने पर सुरक्षा बलों की छापेमारी के दौरान आत्मघाती धमाके में अग्निशमन दल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। इस दौरान चार आतंकवादी भी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि एक सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह एक घर को घेर लिया था। (ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ्लिन को समन जारी)

एक अन्य अधिकारी ने कहा, "जब पुलिस ने घर में घुसने की कोशिश की तब चार आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया, जहां प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन नियो जमातुल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सदस्य छिपे थे।" अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में घायल अग्निशमन दल के कर्मचारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन जमातुल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश की शाखा नियो-जेएमबी के सदस्य थे। नियो-जेएमबी को एक जुलाई को स्पेन के एक कैफे में हुए हमले का जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest World News