1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: एक आतंकी को ढेर, तीन महिला आतंकवादी घायल

बांग्लादेश: एक आतंकी को ढेर, तीन महिला आतंकवादी घायल

ढाका: बांग्लादेश पुलिस ने आज एक आतंकवादी को गोली से उड़ा दिया जिसने कैफे हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुठभेड़ में तीन महिला आतंकवादी घायल भी हुई हैं। आतंकवाद रोधी दस्ते और सीमा पार

bangladesh- India TV Hindi
bangladesh

ढाका: बांग्लादेश पुलिस ने आज एक आतंकवादी को गोली से उड़ा दिया जिसने कैफे हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुठभेड़ में तीन महिला आतंकवादी घायल भी हुई हैं। आतंकवाद रोधी दस्ते और सीमा पार अपराध प्रकोष्ठ ने राजधानी के अजीमपुर इलाके में एक आतंकवादी को मार गिराया और नए जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश के मर चुके नेता मुराद की पत्नी सहित तीन आतंकियों को पकड़ लिया।

ढाका मेट्रोपालिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त मसूदुर रहमान ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों के एक दस्ते ने अजीमपुर में एक मकान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही मकान के अंदर छिपे चार आतंकवादियों (जिनमें तीन महिलाएं थीं) ने हमला बोल दिया जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

रहमान ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड से भी हमला किया जिससे पांच पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जिसे अब्दुल करीम माना जा रहा है।

 

Latest World News