1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यहां पर है सिर्फ एक स्कूल और अभी खुली है लाइब्रेरी..

यहां पर है सिर्फ एक स्कूल और अभी खुली है लाइब्रेरी..

चीन के सुदूर दक्षिणी द्वीप स्थित सांशा शहर में गुरुवार को शहर के एकमात्र स्कूल में पहली सार्वजनिक लाइब्रेरी खोली गई।

school- India TV Hindi
school

योंगशिंग द्वीप: चीन जहां अपने विकास और नई -नई तकनीकों के लिए जाना जाता है। वहीं कहीं ना कहीं अभी भी वह पीछे ही है। चीन तकनीक के मामले में सबसे आगे है। लेकिन शिक्षा के मामले में उतना ही पीछे। आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन के सुदूर दक्षिणी द्वीप स्थित सांशा शहर में गुरुवार को शहर के एकमात्र स्कूल में पहली सार्वजनिक लाइब्रेरी खोली गई। स्कूल बीते साल नवंबर में खुला था, जिसमें किंडरगार्टेन व प्राथमिक स्कूल आयु के 28 छात्र तथा 10 शिक्षक हैं।

जुलाई 2012 में सांशा की स्थापना हुई थी। यह जीशा, झोंगशा तथा नानशा द्वीप समूहों में 200 टापुओं के साथ ही दक्षिण चीन सागर के 20 लाख वर्गकिलोमीटर समुद्री क्षेत्र को प्रशासित करता है। चाइना पब्लिशिंग ग्रुप कॉरपोरेशन ने सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण तथा प्रबंधन के लिए गुरुवार को सांशा प्रशासन के साथ एक समझौता किया।

समझौते पर हस्ताक्षर योंगशिंग द्वीप पर किया गया। पब्लिशिंग हाउस ने योंगशिंग स्कूल को तीन लाख युआन कीमत की 13 हजार पुस्तकें दान में दी हैं।

Latest World News