1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: अफीम की पैदावार में 43 पर्सेंट की बढ़ोतरी

अफगानिस्तान: अफीम की पैदावार में 43 पर्सेंट की बढ़ोतरी

संयुक्त राष्ट्र औषधि एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में 2016 में अफगानिस्तान में अफीम उत्पादन में 43 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Opium Afghanistan | AP File Photo- India TV Hindi
Opium Afghanistan | AP File Photo

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र औषधि एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में 2016 में अफगानिस्तान में अफीम उत्पादन में 43 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुजारिक ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अफगान मिनिस्ट्री ऑफ काउंटर नारकोटिक्स और UNODC के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि 2016 में अफीम उत्पादन 2015 के स्तर की तुलना 43 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4,800 मीट्रिक टन रहा। दुजारिक के अनुसार, ‘अफीम की खेती के क्षेत्र में भी 2015 के स्तरों से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’

UNODC के कार्यकारी निदेशक युरी फेदोतोव ने कहा कि यह नई रिपोर्ट अफगानिस्तान में मादक पदार्थो से निपटने के प्रयासों और विकास, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर इनके प्रभावों पर चिंताएं उत्पन्न करने वाली हैं।

Latest World News