1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में तूफान के मद्देनजर नारंगी अलर्ट बरकरार

चीन में तूफान के मद्देनजर नारंगी अलर्ट बरकरार

चीन के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर नारंगी अलर्ट को जारी रखा गया है।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर नारंगी अलर्ट को जारी रखा गया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अन्हूई, जियांग्शू, हुबेई, जियांग्शी, हुनान, गुइझू, गुआंग्शी और झुआंग क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश रहेगी। कुछ क्षेत्रों में 200 एमएम तक बारिश होने की संभावना है।

सिन्हुआ के मुताबिक, केंद्र ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बाढ़ और भूस्खलन से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहनेवालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। इसमें सर्वाधिक खराब मौसम के लिए लाल, उससे कमतर के लिए नारंगी, फिर पीली और नीले रंग की चेतावनी प्रणाली है।

गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह से लगातार बारिश से 61 लोगों की मौत हो गई और 14 लापता हैं। हुबेई प्रांत में 34 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। पूर्वी अन्हूई प्रांत में 27 लोगों की मौत हो गई है और तीन लापता हैं।

Latest World News