1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय गोलीबारी में हमारे 6 नागरिक मारे गए: पाकिस्तान

भारतीय गोलीबारी में हमारे 6 नागरिक मारे गए: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पार से भारतीय बलों द्वारा एक दिन पहले गुरुवार को की गई अकारण गोलीबारी में 2 महिलाओं सहित 6 नागरिकों की मौत हो गई।

Representative Photo | PTI- India TV Hindi
Representative Photo | PTI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पार से भारतीय बलों द्वारा एक दिन पहले गुरुवार को की गई अकारण गोलीबारी में 2 महिलाओं सहित 6 नागरिकों की मौत हो गई। विदेश कार्यालय ने कहा कि उसने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा गुरुवार को किए गए संघर्ष विराम उल्लंघनों पर विरोध जताने के लिए भारतीय उपउच्चायुक्त जे.पी. सिंह को शुक्रवार को तलब किया।

देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उप उच्चायुक्त से आग्रह किया गया कि वह 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करें, संघर्ष विराम उल्लंघन की लगातार घट रही घटनाओं की जांच करें और संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने के लिए भारतीय बलों को निर्देश दें। बयान में आरोप लगाया गया है कि भारतीय बलों ने गुरुवार को शकरगढ़ सेक्टर में सीमा पर और निकैल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी हिस्से में गोलीबारी की। गोलीबारी में 22 नागरिक घायल भी हो गए।

पाकिस्तान 2003 के संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन करने का नियमित तौर पर भारत पर इल्जाम लगाता रहता है। वहीं, वह भारत के इस आरोप को झूठा बताता रहा है जिसमें उसकी धरती को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात होती रही है। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में एक सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद सीमा पर गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उड़ी में 18 सितंबर को हुए हमले में 19 भारतीय सैनिक मारे गए थे।

Latest World News