1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शांतिवादी संविधान पर जापान में शिंजो आबे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

शांतिवादी संविधान पर जापान में शिंजो आबे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

जापान की राजधानी टोक्यो में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे है। यह विरोध प्रदर्शन 69वें संविधान स्मृति दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के खिलाफ किया गया, इस विरोध रैली में करीब 50,000 लोगों के होने का अनुमान लगाया.....

japan protest- India TV Hindi
japan protest

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे है। यह विरोध प्रदर्शन 69वें संविधान स्मृति दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के खिलाफ किया गया, इस विरोध रैली में करीब 50,000 लोगों के होने का अनुमान लगाया गया। सभी प्रदर्शनकारीयों के हाथों में लिखी नारे, तख्तियां व बैनर थे। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिंजो आबे के खिलाफ यह विरोध-प्रदर्शन देश के शांतिवादी संविधान में संशोधन की अवांछित कोशिशें करने की वजह से किया गया है।

आपको बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से जापान में शांतिवादी संविधान है, जिसकी वजह से जापानी बल देश के बाहर के अभियानों में कभी हिस्सा नहीं ले सकते हैं। शिंजो आबे की तरफ से शांतिवादी संविधान में संशोधन की अवांछित कोशिशें करने की वजह से यह प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इससे पहले भी जापान की संसद में शिंजो अबे के विवादास्पद सुरक्षा विधेयकों पर विपक्षी सांसदों द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि जापान की जनता शांतिवादी संविधान में संसोधन के खिलाफ है, और वो नही चाहते कि कोई भी ऐसा काम हो जिसे जापान की जनता पर असर पड़े।

Latest World News