1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुष्प्रचार के लिए कैदी का इस्तेमाल कर रही है पाक एजेंसी

दुष्प्रचार के लिए कैदी का इस्तेमाल कर रही है पाक एजेंसी

एक प्रमुख आतंकी संगठन के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी सेवा एक पकड़े गए आतंकवादी का इस्तेमाल यह प्रभाव देने के लिए कर रही है कि विदेशी गुप्तचर एजेंसियां पाकिस्तान में हमले के लिए उसके समूह को धन दे रही हैं।

pakistani agency ISI is using prisoner for mischief- India TV Hindi
pakistani agency ISI is using prisoner for mischief

इस्लामाबाद: एक प्रमुख आतंकी संगठन के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी सेवा एक पकड़े गए आतंकवादी का इस्तेमाल यह प्रभाव देने के लिए कर रही है कि विदेशी गुप्तचर एजेंसियां पाकिस्तान में हमले के लिए उसके समूह को धन दे रही हैं। (अमेरिका-कोरिया की अब कोई भी बेवकूफी कर देगी दुनिया को खत्म)

प्रमुख आतंकवादी समूह के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी की यह टिप्पणी पाकिस्तानी सेना की ओर से अहसानुल्लाह एहसान का एक वीडियो जारी किये जाने के बाद आयी है जिसमें तहरीके तालिबान पाकिस्तान का पूर्व प्रवक्ता कहता है कि उसने यह देखने के बाद आत्मसमर्पण किया कि पाकिस्तान में हमले का षड्यंत्र रचने के लिए उसके नेता भारतीय और अफगान गुप्तचर सेवाओं से मदद लेते हैं।

खुरासानी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई उनके खिलाफ दुष्प्रचार के लिए एक कैदी का इस्तेमाल कर रही है। एहसान ने पूर्व में कई हमलों का दावा किया है जिसमें 2012 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई पर किया गया हमला भी शामिल है। (दुनिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया, जिसकी सच्चाई जान कांप जाएंगे आप)

Latest World News