1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पंजाब सरकार के हेलिकाप्टर की अफ़ग़ानिस्तान में क्रेश लैंडिंग, तालिबान ने बनाया चालक दल को बंधक

पंजाब सरकार के हेलिकाप्टर की अफ़ग़ानिस्तान में क्रेश लैंडिंग, तालिबान ने बनाया चालक दल को बंधक

इस्लामाबाद: पंजाब सरकार के हेलिकाप्टर Mi-17 गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तान के लोगर प्रांत में दुर्घटानग्रस्त हो गया। तालिबान ने पहले तो चालक दल को बंधक बना लिया फिर हेलिकाप्टर को आग लगा दी। लेकिन कुछ ख़बरों

pak helicopter crash lands in afghanistan- India TV Hindi
pak helicopter crash lands in afghanistan

इस्लामाबाद: पंजाब सरकार के हेलिकाप्टर Mi-17 गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तान के लोगर प्रांत में दुर्घटानग्रस्त हो गया। तालिबान ने पहले तो चालक दल को बंधक बना लिया फिर हेलिकाप्टर को आग लगा दी। लेकिन कुछ ख़बरों में बताया गया है कि हेलिकाप्टर में दुर्घटना के बाद आग लग गई थी।

डॉन न्यूज़ के अनुसार हेलिकाप्टर में सात लोग सवार थे जो उज़बेकिस्तान जा रहा था। अफ़ग़ानिस्तान की टोलो न्यूज़ ने बताया कि हेलिकाप्टर पाकिस्तान सेना का था।

लोगार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि हेलिकाप्टर अज़रा ज़िले के माटी इलाक़े में दुर्घटानग्रस्त हुआ। विदेश विभाग और जानकारी के लिए अफ़ग़ान अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

Latest World News