पाक मीडिया का दावा, भारत ने पीएम मोदी के जहाज से अपने एयर स्पेस से गुजरने की इजाजत मांगी
पाक मीडिया का दावा, भारत ने पीएम मोदी के जहाज से अपने एयर स्पेस से गुजरने की इजाजत मांगी
IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 18, 2019 02:16 pm IST, Updated : Sep 18, 2019 02:16 pm IST
पाकिस्तान के मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान से प्रधानमंत्री मोदी के हवाई जहाज को अपने एयरस्पेस से गुजरने की इजाजत देने का आग्रह किया है
Image Source : AGENCYPak media claimed that India requested Pakistan to permit PM Modi plane through its airspace
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान से प्रधानमंत्री मोदी के हवाई जहाज को अपने एयरस्पेस से गुजरने की इजाजत देने का आग्रह किया है। पाक मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की न्यूयार्क उड़ान के लिए इजाजत मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विचार विमर्श के बाद पाकिस्तान भारत के आग्रह पर का जवाब देगा।