इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पीओके में नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा करने के लिए आज भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया विदेश विभाग ने एक बयान में आरोप लगाया कि भारत ने सुबह तांडर, सब्जकोट, खुइराटा, बारोन, बगसर और खन्जर इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उसने कहा कि भारत की तरफ से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला तीन लोग घायल हो गए। (इस देश की लड़कियों से शादी करने पर सरकार देगी इतनी बड़ी रकम!)
विदेश विभाग ने कहा, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया और 10 एवं 11 मई की रात भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किए गए संघर्ष विराम के अकारण उल्लंघन की निंदा की। उसने कहा कि आम लोगों को जानबूझकर निशाना बनाना मानवीय गरिमा और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों एवं मानवीय कानूनों के विरूद्ध है। पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा, महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से आग्रह किया कि वह 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करे, इस घटना एवं दूसरी घटनाओं की जांच करे तथा भारतीय सुरक्षा बलों को संघर्ष विराम के सम्मान के लिए निर्देशित करे और नियंत्रण रेखा पर शांति बरकरार रखे।
भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह ने फैसल को अवगत कराया कि सीमा पार गोलीबारी की शुरूआत पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई ताकि आतंकवादियों को कवर दिया जा सके और भारतीय सुरक्षा बलों ने सिर्फ आत्मरक्षा में जवाब दिया। अधिकारी के अनुसार सिंह ने कहा, हमने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधि का बढ़ना देखा है।
Latest World News