1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मंसूर को मारने से पाक-अमेरिका संबंध नाजुक हालात में पहुंचे

मंसूर को मारने से पाक-अमेरिका संबंध नाजुक हालात में पहुंचे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया ने आज कहा कि अफगान तालिबान के सरगना मुल्ला अख्तर मंसूर के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के बीच के जटिल संबंध नाजुक स्थिति में

American drone attack in Pakistan- India TV Hindi
American drone attack in Pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया ने आज कहा कि अफगान तालिबान के सरगना मुल्ला अख्तर मंसूर के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के बीच के जटिल संबंध नाजुक स्थिति में पहुंच गए हैं तथा ये और भी खराब हो सकते हैं।

पहले से ही जटिल पाक-अमेरिकी संबंध और हो सकते हैं खराब

समाचार पत्र द नेशन ने कहा, पिछले दिनों में अफगान तालिबान सरगना मुल्ला अख्तर मंसूर को मारने के लिए पाकिस्तान की सीमा के भीतर ओसामा बिन लादेन शैली का जो हमला किया गया उससे पाकिस्तान और अमेरिका के बीच जटिल संबंध और भी खराब हो सकते हैं। उसके अनुसार तालिबान से निपटने के संदर्भ में अमेरिका और पाकिस्तान की अलग अलग राय है तथा वाशिंगटन को लगता है कि इस्लामाबाद दोहरा खेल खेल रहा है।

अमेरिका ने लांघ दी लक्ष्मण रेखा

समाचार पत्र द न्यूज के अनुसार राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेश पर हुए इस हमले से पता चलता है कि अमेरिका तालिबान नेतृत्व का पीछा करने को तैयार है। पाकिस्तान एक और अंग्रेजी अखबार डॉन का कहना है कि मंसूर के मारे जाने से यह लगता है कि अमेरिका ने लक्ष्मण रेखा लांघ दी है, जब उसने बलूचिस्तान इलाके में ड्रोन की तरह हमला शुरू किया।

Latest World News