1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: जहरीले लड्डू खाने से अब तक 14 की मौत

पाकिस्तान: जहरीले लड्डू खाने से अब तक 14 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाल ही में जहरीले लड़्डू खाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से कहा कि लयाह शहर की

Sweets- India TV Hindi
Sweets

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाल ही में जहरीले लड़्डू खाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से कहा कि लयाह शहर की एक दुकान से बुधवार को लाए गए लड्ड खाने के कारण शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लड्ड खाने के बाद लोगों ने उल्टी करनी शुरू कर दी थी। लयाह में बुधवार को दो अलग-अलग अस्पतालों में कम से कम 34 लोगों को भर्ती कराया गया था। दोनों अस्पतालों ने पीड़ितों की नाजुक स्थिति के कारण 20 लोगों को गुरुवार को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि लड्ड खाने के बाद बुधवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी। तीन अन्य लोगों की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। कार्यकारी जिला अधिकारी अमीर अब्दुल्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस दुकान को सील कर दिया है, जहां से मिठाई खरीदी गई थी। विभाग ने घटनास्थल से कीटनाशकों के रैपर भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने दुकान के मालिकों खालिद महमूद और तारिक महमूद को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किए गए अन्य सामान के साथ विषाक्त मिठाई के नमूने जांच के लिए लाहौर की फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।

Latest World News