1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: 97 आतंकवादी गिरफ्तार, जेल पर धावे की योजना विफल

पाकिस्तान: 97 आतंकवादी गिरफ्तार, जेल पर धावे की योजना विफल

कराची: पाकिस्तान की सेना ने आज कहा कि उसने करीब 100 कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जो बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं तथा अल-कायदा के शीर्ष नेता अहमद उमर सईद शेख को

terrorist- India TV Hindi
terrorist

कराची: पाकिस्तान की सेना ने आज कहा कि उसने करीब 100 कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जो बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं तथा अल-कायदा के शीर्ष नेता अहमद उमर सईद शेख को मुक्त कराने की योजना बना रहे थे। शेख अमेरिका में हुए 9/11 आतंकवादी हमले में कथित रूप से संलिप्त है।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा, लश्कर-ए-झांगवी और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे शीर्ष आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े 97 आतंकवादियों को खुफिया सूचनाओं के आधार पर शहर में चल रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बाजवा ने कहा, आतंकवादियों ने देश में आतंकी हमले करने के लिए संयुक्त कार्य बल बनाए थे और वे कई बड़े हमलों जैसे- कराची की मेहरान हवाईपट्टी कराची में जिन्ना हवाई अड्डा, कामरा में पीएएफ बेस सहित अन्य हमले, में वे शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा, पहले कुछ आतंकवादियों को कुछ महीने पहले गिरफ्तार किया गया था, उसी के आधार पर और गिरफ्तारियां हुई हैं।

गिरफ्तार आतंकवादियों ने अल-कायदा के शीर्ष नेता उमर शेख को छुड़ाने के लिए हैदराबाद जेल को तोड़ने की भी योजना बनायी थी। बाजवा ने बताया कि उन्होंने इस योजना को लगभग क्रियान्वित कर भी लिया था। शेख को 2002 में द वाल स्ट्रीट के पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई है।

हाईजैक किए गए इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 में मौजूद करीब 150 यात्रियों के बदले में भारत ने शेख को रिहा कर उसे अफगानिस्तान तक सुरक्षित रास्ता दिया था। शेख ने अमेरिका में सितंबर 2001 में हुए हमलों में भी कथित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्होंने बताया कि योजना बनाने वालों के पास 35 कैदियों की सूची भी थी, जिनकी वो हत्या करना चाहते थे।

Latest World News