1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने इस्लामिक कान्फ्रेंस से कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करने को कहा

पाकिस्तान ने इस्लामिक कान्फ्रेंस से कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करने को कहा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आर्गेनाइजेशन आफ इस्लामिक कान्फ्रेंस (ओआईसी) देशों के राजदूतों को कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी दी और उनसे घाटी में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करने तथा मुद्दे के समाधान में

OIC- India TV Hindi
OIC

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आर्गेनाइजेशन आफ इस्लामिक कान्फ्रेंस (ओआईसी) देशों के राजदूतों को कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी दी और उनसे घाटी में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करने तथा मुद्दे के समाधान में एक प्रभावी भूमिका निभाने की अपील की। 

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक सैयद तारिक फतेमी ने ओआईसी राजदूतों को कश्मीर की नवीनतम स्थिति के बारे में बताया। 

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि फतेमी ने उन्हें घाटी में भारतीय बलों द्वारा कथित तौर पर किये जाने वाले मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में बताया। उन्होंने ओआईसी देशों से कश्मीर में ज्यादतियों की निंदा करने और मुद्दे के समाधान में एक प्रभावी भूमिका निभाने की अपील की। 

Latest World News