A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सैनिक की मौत, 5 जख्मी

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सैनिक की मौत, 5 जख्मी

हरनाई जिले के उपायुक्त अज़ीम डार ने कहा, “ सैनिक नियमित गश्ती पर थे, तभी उनकी गाड़ी बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।’’

Pakistan- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Representational Image

कराची। पाकिस्तान के सबसे अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बारूदी सुरंग के जरिए किए गए विस्फोट में रविवार को एक सैनिक की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हरनाई जिले के खोस्त इलाके में सैनिक गाड़ी में गश्त कर रहे थे, जो बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई। हरनाई जिले के उपायुक्त अज़ीम डार ने कहा, “ सैनिक नियमित गश्ती पर थे, तभी उनकी गाड़ी बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।’’ 

Latest World News